#10ब्रेकिंग बड़ी खबर | उन्नाव में महादेव की भव्य प्रतिमा विराजमान, बड़ा चौराहा बना “महादेव चौक” 🔱
50 किलोमीटर की ऐतिहासिक शिव शोभायात्रा के बाद उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उन्नाव
उन्नाव। पावन सावन मास की मासिक शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को उन्नाव में आस्था और सनातन संस्कृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। परियर स्थित बाबा बालखंडेश्वर मंदिर से सदर विधायक पंकज गुप्ता के संयोजकत्व में निकली भव्य शिव शोभायात्रा ने करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करते हुए उन्नाव शहर में प्रवेश किया। यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा जनपद “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
शोभायात्रा में 20 भव्य झांकियां, करीब 40 ट्रैक्टर, लगभग 200 चार पहिया वाहन और सैकड़ों बाइक सवार शिवभक्त शामिल रहे। संत-महात्माओं के साथ नागा साधुओं एवं अघोरी साधुओं की टोली ने भी यात्रा की भव्यता बढ़ाई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्ध�
Unnao, Unnao | Aug 12, 2026