भिंड नगर: गौरी सरोवर दूधिया रोशनी से जगमग, विधायक ने करोड़ों के सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण, वीडियो वायरल
भिंड शहर के ऐतिहासिक गौरी सरोवर पर कायाकल्प फेस-2 के अंतर्गत किए गए सौंदर्यीकरण के कार्य का विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने लोकार्पण किया। करीब 2 करोड़ 32 लाख 80 हजार 626 रुपये की लागत से हुए इस विकास कार्य के बाद गौरी सरोवर अब दूधिया रोशनी में जगमगाता नजर आ रहा है।इस परियोजना के तहत हेरिटेज विद्युत पोल, पेवर ब्लॉक, फुटपाथ और रेलिंग निर्माण जैसे कार्य शामिल है