मैहर क्षेत्र में आज सोमवार की सुबह 8 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सिंगरौली से कोयला लेकर भोपाल जा रहा एक ट्रक पहाड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।