अंबिकापुर: सरगुजा जिले में यात्री बस की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
हम आपको बता दे कि आज दिनांक 9 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे विस्तृत रूप से मिली जानकारी अनुसार सरगुजा में नेशनल हाईवे 343 अंबिकापुर रायगढ़ मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार है कांस्टेबल की मौत हो गई। जहां तेज रफ्तार यात्री बस ने उन्हें टक्कर मार दी ।जिससे उनकी बाइक बस के अगले हिस्से में फस गई और कई मीटर तक घसीटते चले गए।