रीठी: जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन लोगों पर मामला दर्ज, सभी जेल भेजे गए
Rithi, Katni | Mar 30, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत मढ़ीया गांव में जमीनी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोगों में झगड़ा हो गया, जिसमें हाथापाई भी हुई।