मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में 9 करोड़ की जमीन को लेकर वारिश अली की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
कुरावली क्षेत्र में वारिश अली पुत्र अब्दुल्ली निवासी मोहल्ला कौआटोला की बीती 20 माई को हत्या की गई थी। जिसका पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक वारिश अली की 9 करोड़ की जमीन को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया। जिसमें पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल ओर 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वहीं फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है।