वारासिवनी: छोटी कोचेवाही: बेकाबू डंपर पानठेले में घुसा, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सुबह-सुबह मचा हड़कंप
ग्राम छोटी कोचेवाही में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सिवनी-वारासिवनी मार्ग से आ रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पानठेले में जा घुसा। हादसे के समय पानठेले में आराम कर रहे 40 वर्षीय सियाराम पंचेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।