ऊर्जा चोरी के खिलाफ साउथ बिहार पावर होल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी के द्वारा सख्ती शुरू कर दी गई है। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब साउथ बिहार होल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड कंपनी के कनीय विद्युत अभियंता नंद जी कुमार के द्वारा बताया गया कि बकाया बिजली बिल वसूली व ऊर्जा चोरी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।