इंदौर: एरोड्रम पुलिस और क्राइम ब्रांच ने की संयुक्त कार्रवाई, कार्रवाई में वाहन चोर को पकड़ा, आरोपी से चोरी के वाहन हुए जप्त
Indore, Indore | Apr 13, 2024 इंदौर की एरोड्रम पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी के दो वाहन भी जप्त किए हैं। वहीं पुलिस के द्वारा गिरफ्तार में आरोपी कमरुद्दीन से लगातार पूछताछ की जा रही है। जिससे कई और भी वाहन चोरी के वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।