हमीरपुर: सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र की सहकारी समितियों से डीएपी के साथ गेहूं का बीज गायब, किसान परेशान
सहकारी समितियो से जहां डीएपी गायब है वहीं राजकीय बीज भंडार से गेहूं का बीज नदारत होने से किसानों की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। विकासखंड क्षेत्र की सभी समितियों से डीएपी गायब है। किसान बाजार से महंगे दामों में घटिया डीएपी खरीद कर गेहूं की फसलें बो रहा है। वहीं राजकीय बीज भंडार से गेहूं का बीज गायब है। किसान बाजार से घटिया किस्म के बीज महंगे द