हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर आठ वर्षों से दुष्कर्म करता रहा, अब आरोपी मुकरा
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुये कहा है कि अब वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि कैथी के मजरा करेना डेरा का रिश्तेदार बचपन से उसके घर आता जाता था। आरोप लगाया कि करीब आठ वर्ष