बिंदकी: शंकर नगर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खजुहा-बकेवर मार्ग में शंकर नगर के समीप मंगलवार की देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोहित उम्र 22 वर्ष निवासी टरुआपुर थाना बकेवर जनपद घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मंगलवार व बुधवार की मध्य रात करीब 12 बजे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।