पूरनपुर: भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के फैसले का विरोध, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी: हाफिज नूर अहमद अजहरी
पूरनपुर। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी ने धार भोजशाला मामले में इंदौर हाई कोर्ट के फैसले पर कड़ा विरोध जताया है। दिए बयान में उन्होंने कहा कि यह फैसला मुस्लिम पक्ष के लिए किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उनका कहना है कि इस्लाम में मस्जिद के बदले दूसरी जगह लेने या किसी समझौते की अनुमति नही है।