घाघरा: घाघरा प्रखंड में बकरीद पर मस्जिदों में नमाज अदा की गई, लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी, पुलिस रही मुस्तैद
Ghaghra, Gumla | May 28, 2026 घाघरा प्रखंड में बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखा गया। पर्व के अवसर पर प्रखंड के गोया, पतागाई, कोटामाटी सहित विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति एवं भाईचारे की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।