बलिया: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से एडीआर भवन में हुई बैठक
Ballia, Ballia | Apr 28, 2026 आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार की दोपहर 1 बजे एडीआर भवन दीवानी न्यायालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार झा के आदेशानुसार संपन्न हुई।