बरेली: देवर की गंदी नज़र से परेशान महिला पहुंची SSP दफ्तर, बरेली में दुष्कर्म की कोशिश और मकान कब्जाने के आरोप से मचा हड़कंप
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही देवर पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश और मकान पर कब्जा करने की साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब का आदी है और वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेली रहती है।