बक्सर: कोटा-पटना एक्सप्रेस में आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: 7 शराब तस्कर धराए
Buxar, Buxar | Jun 3, 2026 बक्सर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को डाउन कोटा-पटना एक्सप्रेस में छापेमारी कर सात शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को करीब 8:00 बजे रात्रि में जानकारी दी गई है। ट्रेन में गुप्त सूचना पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान अलग-अलग बोगियों से संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद हुईं