चान्दन: सुरंगी गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प और गोलीबारी, 4 गिरफ्तार, बंदूक और गोली जब्त
Chanan, Banka | Oct 12, 2025 आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरंगी गांव में बीते शनिवार देर शाम को सोलर लाइट लगाने के विवाद में दो पक्ष के बीच हिंसक झड़प एवं गोली फायरिंग की घटना हुई। घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक लाइसेंसी बंदूक एवं तीस गोली भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार सभी को रविवार दोपहर बाद करीब 3 बजे बांका जेल भेज दिया गया।