ब्यौहारी: देवलौंद के करौंदिया गड़ा रोड पर बाइक से टकराकर पलटी बारातियों से भरी पिकअप, 4 लोगों की हुई मौत
बारातियों से भरी पिकअप बाइक से टकरा कर पलट गई पिकअप में सवार चार बाराती पिकअप के नीचे दब गए और उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। 20 से अधिक लोग इसमें घायल बताए गए। घटना सोमवार की दोपहर 3:00 बजे की है।