ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के शंकर तालाब में नहाते समय 13 वर्षीय बालक डूबने से हुआ मृत, मौके पर पहुंची पुलिस
शंकर तालाब में नहाते वक्त 13 वर्षीय बालक डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई है घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पपौंध थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है सोमवार की सुबह 9 बजे पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चीज स्पष्ट हो सकेगी।