ब्यौहारी: रंगीटोला में खलिहान में रखी फसल में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में खलिहान में रखी हुई फसल, जिसमें 17 ट्रॉली गेहूं और तीन ट्रॉली अरहर शामिल थे, वह जलकर राख हो गई है। इस घटना से प्रभावित किसान रामबाबू सिंह गोंड और रामगणेश सिंह गोंड को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे वे सदमे में हैं।पुलिस के अनुसार, यह घटना सेमरपाखा के रंगीटोला में रविवार सुबह 11 बजे हुई है।