शाजापुर: भक्ति और उल्लास का संगम: मां राजराजेश्वरी मंदिर में नवमी पर भव्य महाआरती, उमड़े हजारों श्रद्धालु
चैत्रीय नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी तिथि पर शाजापुर के प्राचीन मां राजराजेश्वरी मंदिर में आयोजित महाआरती ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। भव्य आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की।महाआरती के दौरान आरती मंडल के करीब 40 सदस्यों ने ढोल, नौबत, घंटी और घड़ियालों की गूंजती ध्वनियो से वातावरण को दिव्यता से भर दिया