गुरुआ: गुरुआ में ज्वेलरी व्यवसायी गोलीकांड व लूटकांड का 14 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, व्यापारियों में रोष
Gurua, Gaya | Jun 10, 2026 गुरुआ बाजार में ज्वेलरी व्यवसायी प्रभाकर प्रसाद वर्णवाल के साथ हुई गोलीबारी एवं लूटपाट की सनसनीखेज घटना को 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से बाजार क्षेत्र में भय है।