खंडवा नगर: पेपर लीक नहीं, बच्चों की लाइफ लीक हो रही है': खंडवा में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में उठे शिक्षा और रोजगार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी अभियान 'युवा संवाद छात्रों की गूंज' के तहत शनिवार को खंडवा के गांधी भवन में डिबेट हुई। 'आपके विचार, हमारा संकल्प - मिलकर बेहतर भारत' विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया