मखदुमपुर: चाढ़ गांव में केला के खेती से बदली किसान समरकांत की तस्वीर
मखदुमपुर प्रखंड के चाँढ गांव निवासी प्रगतिशील किसान समरकांत ने पारंपरिक खेती छोड़ वैज्ञानिक तरीके से केला उत्पादन कर सफलता की नई मिसाल कायम की है। निचली जमीन में खरीफ फसल के नुकसान से परेशान समरकांत को जिला उद्यान कार्यालय, जहानाबाद से प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग मिला। उक्त जानकारी किसान ने रविवार के दिन 12 बजे दिया।