महोबा: झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत, आधे घंटे की बारिश में गांधीनगर सहित अन्य स्थानों पर जलभराव
Mahoba, Mahoba | May 7, 2026 सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन आधे घंटे की बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी। रोडवेज, गांधीनगर और परमानंद चौक समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। स्थानीय व्यापारियों ने नालों की सफाई न होने पर नाराजगी जताई।