मुज़फ्फरनगर: तितावी थाने पर आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली के पर्व को लेकर एसएसपी ने गणमान्य लोगों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
तितावी थाने पर आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को लेकर एसएसपी अभिषेक सिंह ने बैठक कर लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि होली के पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाएं। अगर कोई भी किसी भी तरह का हुड़दंग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डराने-धमकाने वालों की जानकारी पुलिस को दें।