नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोहाना के विभिन्न इलाकों से शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 11 खनन के डंपर जब्त किए हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन में अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।