मेरठ रोड के राणा चौक स्थित भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा जिला कार्यालय पर संगठन के जिलाध्यक्ष इब्राहिम राणा व जिला कमेटी द्वारा माहे रमजान के चलते रोजा इफ्तार कराया गया। सैंकड़ों लोगों ने एक साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया। सभी लोगों ने भारत देश की तरक्की व देश में अमन चैन और भाईचारा कायम रहने की दुआएं की।