मुज़फ्फरनगर: प्रकाश चौक पर सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में राकेश टिकैत का बयान, कहा - सरकार की जो बात नहीं मानेगा वो तो जेल जाएगा
प्रकाश चौक पर एक कार्यक्रम में किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कों लेकर कहा कि सरकार की जो बात नहीं मानेगा वो जेल तो जाएगा ही और विपक्ष गिरफ्तारी से ना डरे, इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि चुनाव तो होगा ही लेकिन विपक्ष के अभी बहुत लोग जेल जाएंगे।