मेरठ में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, 1825 लोगों ने किया प्रतिभाग
मेरठ, 12 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मेरठ में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और एडीएम सिटी आदित्य प्रजापति की उपस्थिति में हुआ।
रैली में राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक अमित अग्रवाल और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सहित पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिसकर्मियों एवं विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं समेत कुल 1825 लोगों ने प्रतिभाग किया।
रैली बेगमपुल से शुरू होकर पीएल शर्मा रोड, कचहरी, कमिश्नरी चौराहा और अंबेडकर चौक होते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और �