कालपी: कालपी के आलमपुर इलाके में बेकाबू बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
Kalpi, Jalaun | May 20, 2026 कालपी क्षेत्र के मोहल्ला आलमपुर में बुधवार दोपहर 3 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय बालिका घायल हो गई, जानकारी के अनुसार आलमपुर मारवाड़ी कुइया निवासी आशीष यादव की पुत्री वैष्णवी घर के बाहर सड़क पार कर रही थी, तभी शाम करीब 5 बजे कांशीराम कॉलोनी की ओर से आ रही स्पलेंडर बाइक ने उसे टक्कर मार दी, बाइक पर सवार तीन युवक कथित रूप से शराब के नशे में थे।