शिमला के पोआबो पंचायत में 2.5 किमी लंबा कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल खुला है। हिमालय के साफ दृश्य, बोनसाई उद्यान, स्थानीय रोजगार और सतत पर्यटन बढ़ाने वाली यह परियोजना मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकार्पित की। पर्यटक जल्द यहां सुकून भरी सैर का आनंद ले सकेंगे।