बलिया: दुबहड़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ट्यूशन शिक्षक को किया गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई
Ballia, Ballia | Apr 11, 2026 बलिया जनपद के दुबहड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्यूशन शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सूर्यदेव यादव (62) निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।