कोंडागांव: कोंडागांव में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से मचा हड़कंप, साप्ताहिक बाजार में छोटे व्यापारियों को हुआ भारी नुकसान
रविवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद कोंडागांव जिला मुख्यालय में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर में अफरा-तफरी मच गई। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने हालात और बिगाड़ दिए।इस दौरान बाजारपारा में साप्ताहिक बाजार लग रहा था, जहां बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्राहक मौजूद थे। तेज हवा और बारिश के चलते दुकानों के टेंट उड़...