मेरठ: समर गार्डन कॉलोनी में मकान खाली कराने गई पुलिस पर किया गया पथराव और धक्का मुक्की, पुलिस ने महिलाओं के बाल पकड़कर खींचा
Meerut, Meerut | Dec 6, 2024 लिसाड़ीगेट पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा समर गार्डन में पुलिस सेटिंग से मकान को कब्जा मुक्त कराने पहुंच गई। उसके बाद वहां पर जमकर पथराव हुआ। पुलिस से धक्का मुक्की और वर्दी तक फाड़ दी गई। पुलिस ने महिलाओं को बाल पकड़ कर घर के बाहर तक घसीटा। उसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाकर मुकदमा दर्ज कर लिया।