मेरठ: लिसाड़ीगेट में मदरसे से पढ़ कर घर लौट रही छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,पुलिस ने पीड़िता को चौकी से टरकाया
Meerut, Meerut | Dec 6, 2024 मेरठ मदरसे में पढ़ने गई एक किशोरी का वाइक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया। उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने मां से शिकायत की।मां-बेटी समरगार्डन चौकी पर रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो पुलिस ने उन्हें टरकाकर घर भेज दिया। रोती मां बेटी सीओ कोतवाली के पास पहुंची। छात्रा की हालत देखकर सीओ आशुतोष कुमार ने चौकी प्रभारी को हड़काया,तब जाकर पुलिस हरकत में आई।