मेरठ: 3 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:मेरठ में रिटायर प्रोफेसर और उनकी पत्नी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी
Meerut, Meerut | Dec 6, 2024 मेरठ में रुड़की इंजीनियरिंग कॉलेज के रिटायर प्रोफेसर और उनकी पत्नी से ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठगों ने 3 करोड़ 10 लाख 81 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।