खंडवा नगर: विजय शाह ने सोफे पर बैठकर किए आसन; मीडिया की चुटकी पर बोले- 'टाइगर अभी जिंदा है' ,टाइगर प्रिंट ड्रेस में योग करने पहुंचे
खंडवा की पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जानकारी रविवार सुबह 8 बजे की है।