आरा: सर्किट हाउस में इंडिया गठबंधन की बैठक में राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव को बनाया गया जिला संयोजक
Arrah, Bhojpur | May 18, 2025 इंडिया गठबंधन समन्वय समिति भोजपुर की एकदिवसीय बैठक राजद के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।बैठक के दौरान इंडिया गठबंधन समन्वय समिति बिहार के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव को इंडिया गठबंधन का सयोंजक नियुक्त किया जाय।