लाडपुरा: नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की जेल, 10वीं छात्रा से दोस्ती कर फोटो वायरल करने की धमकी, एक साल तक ब्लैकमेल किया
Ladpura, Kota | Jun 6, 2026 कोटा में नाबालिग से रेप करने के दो साल पुराने मामले में पॉस्को कोर्ट (4) ने 24 वर्षीय दोषी युवक को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही जज ने 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। दोषी युवक ने नाबालिग 10वीं क्लास की छात्रा से पहले दोस्ती की और उसके अश्लील फोटो खींच लिए। फिर फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म की वारदात को अं