देवघर: सदर अस्पताल से बाइक चोरी के मामले में नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच-पड़ताल
शुक्रवार को देवघर सदर अस्पताल से बाइक चोरी के मामले को लेकर नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था जिसको लेकर शनिवार शाम 5:00 बजे नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया गया और देवघर से सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया पीड़ित पालोजोरी के कुरेवा गांव निवासी राम वचन यादव ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया था।