नैनपुर: भारतीय जनता पार्टी के बम्हनी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
भारतीय जनता पार्टी के बम्हनी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत रविवार 1:00 बजे से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस पांच सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुए प्रथम सत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धि विषय पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपत्तिया उइके ने प्रभावशाली वक्तव्य दिया।