कुढ़नी: मनियारी थाना क्षेत्र में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अलमारी दुकान में आग लग गई
मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारी हाट के समीप सोमवार करीब 8:00 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से अलमारी दुकान में लगी भीषण आग दुकान में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख। वहीं ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। वह सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी।