पिड़ावा क्षेत्र के गुराड़िया में स्थित राजकीय विद्यालय के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता को ज्ञापन सोपा है।जिसमें बताया है कि ब्रेकर के अभाव में वाहनों की गति काफी तेज होती है जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।बुधवार सुबह 11 बजे भी एक बाइक चालक डंपर सामने आ जाने से गिरकर घायल हो गया।