जरीडीह: कौशल विकास केंद्र तेनुघाट में अध्यनरत छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदान करने का दिया संदेश,कहा-मतदान करें जरूर
Jaridih, Bokaro | Mar 23, 2024 जरीडीह प्रखंड समेत कौशल विकास केंद्र तेनुघाट में आज शनिवार को अध्यनरत छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया है।इस दौरान छात्राओ ने कही की लोकतंत्र का महा पर्व में भाग लेकर मतदान जरूर करें।बताया जाता है कि स्वीप कोषांग अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा कौशल विकास केंद्र तेनुघाट बोकारो में अध्यनरत छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया।