राजगढ़: नगरपालिका राजगढ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की धज्जियां, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर, फतेहपुरिया कुआं के पास नालियां जाम
Rajgarh, Churu | May 9, 2026 नगरपालिका क्षेत्र राजगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगरपालिका क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की खुलेआम अनदेखी हो रही है। हालात ये हैं कि नाले-नालियां जाम पड़ी हैं और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।पार्षद गोरधन नाई ने रोष जताते हुए बताया कि साफ-सफाई का यह आलम पूरे शहर का है ।