औराई: बिशनपुर गोकुल निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बिशनपुर गोकुल पंचायत निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान बुधवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे में मौत हो गई। युवक की पहचान बिस्था गांव निवासी जय मंगल सहनी के 28 वर्षीय पुत्र राजू सहनी के रूप में हुई है।