वारासिवनी: ट्रेडिंग निवेश ने बुजुर्ग महिला से छीना पुत्र और पैसा, ऊंचे सपने दिखाकर व अपनी बातों से झांसे में लेकर करवाया था निवेश
थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरमाली निवासी 60 वर्षीय कांता ठाकरे ने रिजवान अली उर्फ राजा अली पर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 3.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार आरोपी ने 5 से 10 प्रतिशत लाभ का झांसा देकर राशि निवेश कराई। कुछ समय बाद भुगतान बंद कर दिया। पीड़िता ने मूल रकम नहीं लौटाने,