उधवा: मोहनपुर पंचायत के नुराई गांव में हत्या मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार,भेजा गया जेल
राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत नुराई गांव में बीते दिनों एक 35 वर्षीय व्यक्ति ढाप सोरेन की मारपीट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के भतीजा प्रेम सोरेन के लिखित आवेदन के आधार पर राधानगर थाना में तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है।